हरदोई पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए 167 गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को सौंपे गए उनके फोन

उप्र के हरदोई जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरदोई पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

हरदोई पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए 167 गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को सौंपे गए उनके फोन
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरदोई पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में सर्विलांस सेल और CEIR पोर्टल के माध्यम से विगत 5 महीनों में कुल 167 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम के द्वारा पुलिस कार्यालय में सर्विलांस सेल द्वारा बरामद किए गए सभी 167 मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

सभी ने इस त्वरित और सराहनीय कार्य के लिए हरदोई पुलिस का दिल से धन्यवाद व्यक्त किया। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत मोबाइल गुमशुदगी के प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर सर्विलांस टीम लगातार काम कर रही थी।

पिछले 5 महीनों की कड़ी मशक्कत और तकनीकी छानबीन के बाद इन मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद करने में सफलता मिली।इस सफल बरामदगी अभियान में मुख्य रूप से अब्दुल जब्बार प्रभारी सर्विलांस टीम व अन्य का विशेष सहयोग रहा।