सहारनपुर में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत निगम की बड़ी कार्रवाई, व्यापक छापेमारी शुरू ; 135 एफआईआर दर्ज
उप्र के सहारनपुर जनपद में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत निगम ने आज तड़के बड़ी कार्रवाई की। कैलाशपुर और सड़क दूधली क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे विद्युत निगम की टीम ने व्यापक छापेमारी शुरू की।
सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट
सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत निगम ने आज तड़के बड़ी कार्रवाई की। कैलाशपुर और सड़क दूधली क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे विद्युत निगम की टीम ने व्यापक छापेमारी शुरू की।
इस दौरान 200 से अधिक स्थानों पर बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। कई घरों में टीम ने दस्तक देकर सो रहे लोगों को जगाया और कनेक्शनों की जांच की। जांच के दौरान बिजली चोरी के कई मामले सामने आए।
अधिकारियों के मुताबिक, बिजली चोरी के मामलों में 135 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। टीम ने अवैध कनेक्शनों के साथ बिजली चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे साधनों की भी जांच की। विद्युत निगम ने साफ किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



