अयोध्या: कुण्डीय महालक्ष्मी महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन, आज निकलेगी शोभायात्रा

रामानुज सम्प्रदाय की उत्तर भारत की पुरानी पीठ श्री झालरिया पीठ का पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) महोत्सव इस वर्ष रामनगरी अयोध्या धाम में आयोजित किया जा रहा है।

अयोध्या: कुण्डीय महालक्ष्मी महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन, आज निकलेगी शोभायात्रा

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। रामानुज सम्प्रदाय की उत्तर भारत की पुरानी पीठ श्री झालरिया पीठ का पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) महोत्सव इस वर्ष रामनगरी अयोध्या धाम में आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन समिति श्री श्रीधर महोत्सव समिति के संयोजक डॉ. नवीन माहेश्वरी एवं राजेश माहेश्वरी ने बताया कि भगवान श्री रामलला की सन्निधि, भगवान श्री जानकीवल्लभ जी महाराज, श्री दास हनुमान जी महाराज और सभी पूर्वोचार्यों के कृपा आशीर्वाद से

एवं जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री झालरिया पीठाधिपति 1008 स्वामी जी श्री घनश्यामाचार्य महाराज के पावन तत्वावधान में श्री झालरिया पीठ डीडवाना का पुरुषोत्तम मास महोत्सव का आयोजन 28 मई से 3 जून तक किया जाएगा।

आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रमों की शुरुआत 28 मई को शोभायात्रा से होगी। शोभायात्रा सुबह 8 बजे श्री झालरिया मठ डीडवाना के अयोध्या में रामपथ स्थित शाखा स्थान श्री वेंकटेश मंदिर से प्रारंभ होगी।

इसी दिन दोपहर 11:30 बजे 108 श्रीमद् भागवत पाठ पारायण शुभारंभ, दोपहर 3 बजे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ शुभारंभ होगा। श्री झालरिया पीठ के पूज्य युवराज स्वामीजी श्री भूदेवाचार्य जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक भागवत् कथा का वाचन करेंगे।

यह आयोजन अयोध्या धाम में काशीराम कालोनी के सामने, पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर रामघाट चौराहा स्थित बड़ा भक्तमाल की बगिया में होगा।