उरई: गांव से शहर तक सभी होंगे सीसीटीवी की निगरानी में, 2100 कैमरे करेंगे जिले के अपराध को नियंत्रण

उप्र के उरई जनपद में अब पुलिस को ज्यादा जटिल अपराध का खुलासा करने में ज्यादा माथापच्ची नहीं करना पड़ेगी क्योंकि ग्राम पंचायतों से लेकर शहर तक को सीसीटीवी की जद में लाने का खाका तैयार किया गया है

उरई: गांव से शहर तक सभी होंगे सीसीटीवी की निगरानी में, 2100 कैमरे करेंगे जिले के अपराध को नियंत्रण
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जनपद में अब पुलिस को ज्यादा जटिल अपराध का खुलासा करने में ज्यादा माथापच्ची नहीं करना पड़ेगी क्योंकि ग्राम पंचायतों से लेकर शहर तक को सीसीटीवी की जद में लाने का खाका तैयार किया गया है जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन जल्द उन स्थानों का चिन्हांकन करेगी जो शहर या गांव के प्रमुख स्थान हो।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में दो हजार कैमरे लगाने की तैयारी है और शहर में एक सौ कैमरे सेफ सिटी मिशन के तहत शीघ्र लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत और शहर में जो भी कैमरे लगेंगे उनका नियंत्रण पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बनाया जाएगा । उन्होंने बताया कि जो भी शहर में निजी सीसीटीवी कैमरे लगे है उनको फुटेज सुरक्षित रखना होगा जब भी जरूरत होगी उनको फुटेज देना होगा।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी सीमाओं को सीसीटीवी से सुसज्जित किया जाएगा जिससे मध्य प्रदेश से जो कालाबजारी की जा रही है उसको नियंत्रित किया जाएगा।

इसके अलावा पंचायत चुनाव और आने वाले विधानसभा चुनाव में इन कैमरों की महत्वता  बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष में निगरानी 24 घंटे की जाएगी कहीं भी कुछ गलत पाया गया तत्काल कार्रवाई की जाएगी।