अयोध्या: दिल्ली स्टडी ग्रुप अध्यक्ष के नेतृत्व में विश्व शांति व कल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन
दिल्ली स्टडी ग्रुप (प्रमुख सामाजिक-सांस्कृतिक एनजीओ) द्वारा रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर की चौथी दर्शन तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 9 से 11 अप्रैल तक चलेगा।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। दिल्ली स्टडी ग्रुप (प्रमुख सामाजिक-सांस्कृतिक एनजीओ) द्वारा रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर की चौथी दर्शन तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 9 से 11 अप्रैल तक चलेगा।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य "वैश्विक शांति व सद्भाव हेतु हवन" करना है। इस आयोजन से पहले अयोध्या पहुंचे सभी राम भक्त सरयू में आरती करेंगे। आयोजकों ने बताया कि राम मंदिर दर्शन के साथ-साथ विश्व कल्याण की कामना के लिए विशेष हवन आयोजित किया जाएगा।
दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. विजय जौली, जो वरिष्ठ भाजपा नेता भी हैं, जिनके नेतृत्व में इस यात्रा का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह यात्रा का चौथा वर्ष है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।
बता दें कि दिल्ली स्टडी ग्रुप सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यों के लिए जाना जाता है और समय-समय पर ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जनजागरण करता रहता है।

Janmat News 
