उरई: सुपाड़ी कारोबारी के यहां जिला खाद्य अधिकारी ने मारा छापा, जांच के लिए लिया सुपाड़ी का नमूना

उप्र के उरई जनपद में मिक्सर सुपाड़ी के कारोबारी के यहां खाद्य विभाग की टीम में छापेमारी की जहां सुपाड़ी को रंगीन करने का कार्य चल रहा था।

उरई: सुपाड़ी कारोबारी के यहां  जिला खाद्य अधिकारी ने मारा छापा, जांच के लिए लिया सुपाड़ी का नमूना
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जनपद में मिक्सर सुपाड़ी के कारोबारी के यहां खाद्य विभाग की टीम में छापेमारी की जहां सुपाड़ी को रंगीन करने का कार्य चल रहा था। आलीशान इमारत में इस गोरखधंधे को बड़े सफाई से किया जा रहा था जहां मालिक के अलावा सभी उपस्थित थे।

मिलावटी सुपाड़ी के कारोबार से ही जानलेवा गुटखा तैयार किया जाता है जिससे कैंसर जैसी भयावह  बीमारी की उपज मानी जाती है। ज्यादा मुनाफा के लालच में कारोबारी इस कारोबार को कर रहे है सुपाड़ी को लाल करके ये कारोबारी गुटखा निर्माताओं को सप्लाई देता है।

जिला खाद्य अधिकारी डॉक्टर जतिन कुमार ने बताया कि सुपाड़ी कारोबारी के यहां छापेमारी की पंजीयन पाया गया लेकिन सुपाड़ी को मजदूरों द्वारा लाल किया जा रहा था जिसका नमूना भर लिया गया है।

जांच के लिए प्रयोगशाला  भेजा जाएगा। यदि नमूना फेल हुआ तो कारोबारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुपाड़ी की गुणवत्ता भी देखनी होगी यदि गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।