शाहजहांपुर में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, महिलाओं से माफी मांगने की मांग
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में जेएनयू में छात्राओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट
शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में जेएनयू में छात्राओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मामले में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राहुल गांधी से देश की महिलाओं से माफी मांगने की अपील की।
दरअसल, जेएनयू में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर शाहजहांपुर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाते हुए महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।
इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कांग्रेस पर महिलाओं का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि संबंधित कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से देश की महिलाओं से माफी मांगने और अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की।
फिलहाल, शाहजहांपुर में भाजपा महिला मोर्चा के इस प्रदर्शन के जरिए महिला सम्मान का मुद्दा उठाया गया। अब देखना होगा कि इस मामले में संबंधित पक्षों की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।



