सीतापुर में मिशन शक्ति 6.0 का आगाज, सड़कों पर उतरी पुलिस; महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

खबर यूपी के सीतापुर से है, जहां शारदीय नवरात्र के मौके पर मिशन शक्ति फेज-6.0 की शुरुआत के साथ महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जोरदार पैदल मार्च निकाला। मकसद साफ है-नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन

सीतापुर में मिशन शक्ति 6.0 का आगाज, सड़कों पर उतरी पुलिस; महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पांडेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर यूपी के सीतापुर से है, जहां शारदीय नवरात्र के मौके पर मिशन शक्ति फेज-6.0 की शुरुआत के साथ महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जोरदार पैदल मार्च निकाला। मकसद साफ है-नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में निकला यह मार्च तरणताल स्टेडियम से शुरू होकर आई हॉस्पिटल और लालाबाद चौराहे से गुजरा। इसमें पुलिस अधिकारियों, महिला आरक्षियों, छात्राओं और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस ने संदेश दिया कि उत्पीड़न के खिलाफ चुप न रहें, बेखौफ होकर आवाज उठाएं। किसी भी आपात स्थिति में 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 की मदद लें।

Outro: सीतापुर पुलिस का संदेश साफ—महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज का संकल्प है!