बांदा: बबेरू पुलिस ने मकान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार; आभूषण व नकद बरामद

उप्र के बांदा जनपद की बबेरू पुलिस ने मकान में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया है।

बांदा: बबेरू पुलिस ने मकान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार; आभूषण व नकद बरामद
Published By- Diwaker Mishra

बांदा से दुर्गेश कश्यप की रिपोर्ट

बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद की बबेरू पुलिस ने मकान में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र के ग्राम जुगरेहली में 9/10 अक्टूबर की रात चोरी हुई थी। चोरों ने मकान के दरवाजे की कुंडी तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चुराए थे।

पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए वारदात में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और चोरी के आभूषण व 5100 रुपये नकद बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त साहिल और शरीफ उर्फ बनिया, दोनों ग्राम हरदौली के निवासी हैं। पुलिस ने बंशीपुरवा मोड़ की पुलिया के पास से अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है। एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में बबेरू पुलिस को यह सफलता मिली है।