बहराइच में बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद- गाय के पक्ष में कोई पार्टी नहीं, RSS भी दे फंडिंग का हिसाब

गो रक्षा यात्रा को लेकर बहराइच पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा की कर्नाटक के गृह मन्त्री द्वारा RSS का रजिस्ट्रेशन, कानूनी स्थिति और वित्तीय पारदर्शिता का लेखा-जोखा माँगा जाना बिल्कुल सही है।

बहराइच में बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद- गाय के पक्ष में कोई पार्टी नहीं, RSS भी दे फंडिंग का हिसाब
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। गो रक्षा यात्रा को लेकर बहराइच पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा की कर्नाटक के गृह मन्त्री द्वारा RSS का रजिस्ट्रेशन, कानूनी स्थिति और वित्तीय पारदर्शिता का लेखा-जोखा माँगा जाना बिल्कुल सही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को बताना चाहिए की उनका सोर्स ऑफ़ फंडिंग क्या है। इतनी महंगी महंगी बिल्डिंगे कहाँ से बनती हैं? उनको जवाब देना चाहिए की उनकी अपनी पारदर्शिता क्या है।

वहीं मद्रास हाईकोट द्वारा तमिलनाडु मे गो हत्या पर प्रतिबंध लगाए जाने के मामले मे राज्य सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यह एक तकनीकी मामला है।

वहाँ पर कुछ अनुतोष माँगा गया था मगर वहाँ पर उससे ज़्यादा अनुतोष दे दिया गया जिसके खिलाफ तमिलनाडु सरकार सुप्रीप कोर्ट गयी थी तो उसे सुप्रीम कोर्ट ने करेक्ट कर दिया है बस इतना सा मामला है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा की जिस एजेंडे को लेकर हम चले हैं वह किसी भी पार्टी का एजेंडा नहीं है। उन्होने कहा की आप बताइये कोई पार्टी है इस देश मे जो गाय के पक्ष मे खड़ा हो कि हम उसका समर्थन करें। जो सत्ता मे हैं हम उनसे सवाल पूछेंगे सवाल पूछना हमारा काम है।

गो रक्षा को लेकर सीएम योगी और यूपी सरकार भ्रम फैलाने का काम कर रही है। एक तरफ सीएम योगी मंच से कहते हैं कि गाय हमारी माता है दूसरी तरफ यूपी सरकार के अभिलेखों मे गाय को पशु का दर्जा दिया जाता है। क्या यह भ्रम नहीं है।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक द्वारा भगवा पहन कर भ्रम फैलाने वाले सवाल पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मै धन्यवाद देता हूँ बृजेश पाठक को जिन्होने अपने मुख्यमंत्री के ऊपर बेहतर और सही वार किया है। बृजेश पाठक का तथ्य हमारे ऊपर नहीं बल्कि यूपी सीएम के ऊपर कहा गया है क्योंकि भगवा पहन कर सीएम योगी ही भ्रम फैला रहे हैं।

राम मन्दिर पर बोलते हुए उन्होने कहा कि चंपत राय का इस्तीफा आज भी नहीं हुआ हैं किसी ने देखा हो तो मुझे बताए। जो लोग इसके पीछे शामिल हैं उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जायेगी। बलि का बकरा जरूर कुछ लोग बनेंगे। असली को चोरों को बचाने की कवायद की जा रही है।