बहराइच: दरगाह कमेटी के मेन खादिम ने तोड़ी चुप्पी, कहा-खुद मुजरिम होकर लगा रहे झूठे आरोप

उप्र के बहराइच जनपद में स्थित सैयद सलाद मसूद गाजी की दरगाह पर चन्दा चोरी, गबन और चढ़ावा चोरी के आरोपों के साथ पुश्तैनी खादिमों को लेकर बड़े आरोप लगाए जा रहे हैं।

बहराइच: दरगाह कमेटी के मेन खादिम ने तोड़ी चुप्पी, कहा-खुद मुजरिम होकर लगा रहे झूठे आरोप
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में स्थित सैयद सलाद मसूद गाजी की दरगाह पर चन्दा चोरी, गबन और चढ़ावा चोरी के आरोपों के साथ पुश्तैनी खादिमों को लेकर बड़े आरोप लगाए जा रहे हैं।

अब इन आरोपों को खारिज करने के लिए दरगाह कमेटी के मेन खादिम अजमतुल्ला दरगाह में तैनात सभी खादिमों के साथ बाहर आये और चुप्पी तोड़ते हुए डीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाने वाले खादिमों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

खादिम अजमतुल्ला ने कहा कि आज जो लोग दरगाह प्रबन्ध कमेटी पर आरोप लगा रहे हैं वो खुद बड़े आरोपों से घिरे हुए हैं। उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। दरगाह की जमीनों पर जबरन कब्जा किये हुए हैं। अजमतुल्ला ने खादिम मसूद, रमजान पर आरोप लगाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है और कार्यवाही की माँग की है।

दरगाह प्रबन्ध कमेटी के अधिवक्ता शेख रियाजुद्दीन ने कहा कि सरकार के द्वारा जो जाँच करवाई जा रही है, उसका हम स्वागत करते हैं लेकिन जो लोग आज दरगाह पर आरोप लगा रहे हैं पहले उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच की जाए। उनके कारनामों की जांच की जाए उनके द्वारा की गई लूट की जांच की जाए तो सच्चाई खुद ब खुद सामने आ जाएगी।