मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाला पैदल मार्च, महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाला पैदल मार्च, महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी भोपा राधा रमण सिंह और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह ने अपने-अपने सर्किल में अभियान का नेतृत्व किया।

अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्राओं, पुलिस बल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पैदल मार्च निकाला गया। इसके माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, उनके अधिकारों और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और छात्राओं को महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी देते हुए साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए। साथ ही किसी भी समस्या या असुरक्षा की स्थिति में उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और समाज में सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देना है।