रायबरेली: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरेनी पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मामले के आधार पर उसे नियमानुसार हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
इसके बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम मदईखेडा, थाना सरेनी, जनपद रायबरेली के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में सरेनी थाना के उपनिरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Janmat News 
