उरई नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच के लिए बनी थी कमेटी, हटाए गए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
उप्र के उरई जिलाधिकारी के अनुमोदन पर एडीएम नमामि गंगे प्रेम चंद मौर्य ने सभासदों की शिकायत पर नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई थी।
उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जिलाधिकारी के अनुमोदन पर एडीएम नमामि गंगे प्रेम चंद मौर्य ने सभासदों की शिकायत पर नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई थी। जिसमें एडीएम नमामि गंगे अध्यक्ष उप जिलाधिकारी जालौन सदस्य और लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सदस्य के रूप में थे।
इसी बीच उप जिलाधिकारी जालौन से रिंकू सिंह राही का स्थानांतरण उप जिलाधिकारी न्यायिक उरई के पद पर कर दिया गया और जालौन में उप जिलाधिकारी के रूप में राकेश कुमार सोनी को भेज दिया गया।
इसलिए उप जिलाधिकारी जालौन के रूप में राकेश कुमार सोनी है इसलिए उन्हें इस जांच समिति का सदस्य मनोनीत किया जाता है और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को नगर पालिका उरई की जांच से अलग किया जाता है। ऐसी दशा में आपसे जाँच कराना अपेक्षित नहीं है। अब नई जांच कमेटी नगर पालिका की जांच करेगी।
बुधवार को नगर पालिका उरई में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने एक दर्जन कंप्यूटर ऑपरेटर और आधा सैकड़ा पत्रकारों की टीम के साथ जांच करने पहुंचे थे साढ़े तीन घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा ने नगर पालिका की पोल खोलकर रख दी।
नगर पालिका ने जांच में जिन अभिलेखों की जरूरत थी उनको सौंपने से साफ इंकार कर दिया था और आज कमेटी से हटाने का आदेश ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को रिसीव करा दिया।


