फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा; तीन लोगों की मौत

उप्र के फतेहपुर जनपद में भीषण सड़क हादसा होने की खबर आ रही है। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत और दो लोगों के घायल होने की सूचना है।

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा; तीन लोगों की मौत
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में भीषण सड़क हादसा होने की खबर आ रही है। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत और दो लोगों के घायल होने की सूचना है।

प्राप्त समाचार के अनुसार फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां मशयाक के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा व मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है।