फर्रुखाबाद: हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पत्नी ने गांव के लोगों व दरोगा पर लगाया हत्या का आरोप

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में  हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ बिलैया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की खबर सामने रही है। मामला जनपद के थाना कादरी गेट क्षेत्र का है।

फर्रुखाबाद: हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पत्नी ने गांव के लोगों व दरोगा पर लगाया हत्या का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट 

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में  हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ बिलैया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की खबर सामने रही है। मामला जनपद के थाना कादरी गेट क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ बिलैया को परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में मोड़ तब आया जब परिजनो ने गांव के कुछ लोगों पर धारदार हथियार से हमलाकर घायल करने का आरोप लगाया। हिस्ट्रीशीटर की पत्नी ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ बिलैया की पत्नी ने तहरीर में गांव के कुछ लोगों पर संबंधित चौकी के एक दारोगा के साथ मिलकर षड्यंत्र रचकर मारने का आरोप लगाया है।