किशोर से कुकर्म के प्रयास के आरोप में मदरसे का शिक्षक गिरफ्तार, दो माह से चल रहा था फरार

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

किशोर से कुकर्म के प्रयास के आरोप में मदरसे का शिक्षक गिरफ्तार, दो माह से चल रहा था फरार
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

बुलन्दशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट —

बुलंदशहर/जनमत न्यूज। बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र में किशोर से कुकर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने मदरसे के शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब दो माह से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

जानकारी के अनुसार गुलावठी थाना क्षेत्र के एक किशोर के परिजनों ने मदरसे के शिक्षक कारी अल्ताफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप था कि आरोपी शिक्षक ने किशोर के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार थाना गुलावठी पुलिस को सफलता मिली और आरोपी कारी अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों से जुड़े अपराधों के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।