फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पर हुए ब्लास्ट में घायल आरोपी भैया लाल की मौत
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पर पिछले दिनों हुए ब्लास्ट में घायल आरोपी की मौत होने की खबर है। ब्लास्ट में पूर्व विधायक के दोनों पुत्रों सहित 6 लोग घायल हुए थे।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पर पिछले दिनों हुए ब्लास्ट में घायल आरोपी की मौत होने की खबर है। ब्लास्ट में पूर्व विधायक के दोनों पुत्रों सहित 6 लोग घायल हुए थे।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पर ब्लास्ट में घायल आरोपी भैया लाल निवासी थाना मऊदरवाजा नूरपुर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बता दें कि हालत गंभीर होने पर भैयालाल को जिला अस्पताल लोहिया से कानपुर रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ब्लास्ट के मामले में विधायक के पुत्रों सहित 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस की निगरानी में सभी आरोपियों का इलाज चल रहा है। मामला फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के नाला मछरट्टा का था।

Janmat News 
