बुलंदशहर: असामाजिक तत्वों ने खंडित की मीन भगवान की मूर्ति, लोगों में भारी आक्रोश
उप्र के बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के काली नदी तिराहे पर मीन भगवान चौक नाम से बने मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा मीन भगवान की मूर्ति को खंडित किए जाने की खबर सामने आ रही है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के काली नदी तिराहे पर मीन भगवान चौक नाम से बने मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा मीन भगवान की मूर्ति को खंडित किए जाने की खबर सामने आ रही है।
मीनेश भगवान की मूर्ति खंडित होने से मीणा समाज सहित सभी समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मीन भगवान चौक के लिए धन आवंटित हुआ था।
घटना की जानकारी मिलते ही मीणा समाज के लोग और पहासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। मूर्ति खंडित की घटना से सर्व समाज के लोगों में भारी आक्रोश है।
मीणा समाज सहित सर्व समाज के लोगों की मांग है कि आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्तार हो और नई मूर्ति को प्रशासन जल्द से जल्द स्थापित करवाएं।
पहासू थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों को 12 घंटे में आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद मीणा समाज और सर्व समाज के लोग शांत हुए।
पुलिस घटना की बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला पहासू थाना क्षेत्र के काली नदी पर बने मीन भगवान चौक का है।




