चंदौली: रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी का धरना, दिया 100 दिन का अल्टीमेटम

प्र के चंदौली जनपद रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने मझवार स्टेशन पर धरना दिया। समस्याओं के समाधान के लिए आम आदमी पार्टी ने 100 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

चंदौली: रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी का धरना, दिया 100 दिन का अल्टीमेटम
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने मझवार स्टेशन पर धरना दिया। समस्याओं के समाधान के लिए आम आदमी पार्टी ने 100 दिन का अल्टीमेटम दिया है। दरअसल, महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है।

ट्रेनों के ठहराव और अन्य समस्याओं का निदान नहीं होने पर 20 सितंबर के बाद रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी गई है। डेढ़ सौ करोड रुपए से बन रहे अमृत भारत स्टेशन पर मानक के अनुरूप सुधार नहीं होने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

स्टेशन पर एक्सीलेटर सीढ़ी, लिफ्ट, डीलक्स शौचालय नहीं होने और टिकट काउंटर स्टेशन के बाहर खोलने की भी मांग की गई है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष के पत्रक को कमर्शियल इंस्पेक्टर निलेश कुमार ने लेकर शासन को पहुंचाने का आश्वासन दिया है।