बुलंदशहर: वन विभाग की पकड़ में नहीं आया मगरमच्छ, पिंजरे में लगा मुर्गा खाकर हुआ गायब

उप्र के बुलंदशहर जनपद से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। जनपद के थाना छतारी इलाके में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे से मगरमच्छ मुर्गा खाकर भाग गया।

बुलंदशहर: वन विभाग की पकड़ में नहीं आया मगरमच्छ, पिंजरे में लगा मुर्गा खाकर हुआ गायब
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। जनपद के थाना छतारी इलाके में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे से मगरमच्छ मुर्गा खाकर भाग गया।

प्राप्त समाचार के मुताबिक थाना छतारी के गांव लालगढीं के तालाब में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था जिसमें से मगरमच्छ मुर्गा खाकर फरार हो गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम के द्वारा पिंजरा लगाया गया था।

पिंजरे में आकर मगरमच्छ अपना शिकार खाकर गायब हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पिंजरे लगाने को लेकर वन विभाग की टीम की बड़ी लापरवाही सामने आई है।