बुलंदशहर: चैन स्नैचिंग के आरोपी से खुर्जा देहात पुलिस की मुठभेड़, शातिर बदमाश आदिल घायल

उप्र के बुलंदशहर जनपद में चैन स्नैचिंग के आरोपी से खुर्जा देहात पुलिस की मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश आदिल घायल हुआ है।

बुलंदशहर: चैन स्नैचिंग के आरोपी से खुर्जा देहात पुलिस की मुठभेड़, शातिर बदमाश आदिल घायल
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में चैन स्नैचिंग के आरोपी से खुर्जा देहात पुलिस की मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश आदिल घायल हुआ है।

आरोपी बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूटी गई चेन और बाइक बरामद हुई है। चैन स्नैचिंग मामले में फरार दूसरा आरोपी इमरान भी घेराबंदी में गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों आरोपियों पर लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 1 अगस्त को खुर्जा देहात में महिला से चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था।