बहराइच: पुलिस की मौजूदगी में दबंगो ने बरपाया कहर, महिलाओं को पीटते रहे; मूकदर्शक रही पुलिस

उप्र के बहराइच जनपद में पुलिस की मौजूदगी में दबंगो द्वारा कहर बरपाए जाने की खबर सामने आ रही है। पैमाइश करवाने पहुँची पुलिस की मौजूदगी में दबंगो ने जबरन कब्जा करके तोड़फोड़ किया।

बहराइच: पुलिस की मौजूदगी में दबंगो ने बरपाया कहर, महिलाओं को पीटते रहे; मूकदर्शक रही पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में पुलिस की मौजूदगी में दबंगो द्वारा कहर बरपाए जाने की खबर सामने आ रही है। पैमाइश करवाने पहुँची पुलिस की मौजूदगी में दबंगो ने जबरन कब्जा करके तोड़फोड़ किया।

इस दौरान दबंग महिलाओं को पीटते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही। मामला जनपद के कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गाँव का है।

दबंगो ने पीड़ित पक्ष की महिलाओं के साथ कि मारपीट का कई महिलाओं को घायल कर दिया। एक ही जमीन की बार बार पैमाइश करने का SDM का आदेश चर्चा का विषय बना है। अपनी जमीन और परिवार को बचाने के लिए पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।