उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे रामनगरी, कहा- सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है अयोध्या धाम

उप्र के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रामनगरी अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने राम जन्म भूमि व  हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान भाजपा नेता विशाल मिश्रा ने बृजेश पाठक का रामनगरी में भव्य स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे रामनगरी, कहा- सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है अयोध्या धाम
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रामनगरी अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने राम जन्म भूमि व  हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान भाजपा नेता विशाल मिश्रा ने बृजेश पाठक का रामनगरी में भव्य स्वागत किया।

रामनगरी में डिप्टी सीएम ने कहा कि अयोध्या धाम सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और इसके समग्र विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अयोध्या देश में विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यहां के लोगों की सभी आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयास जारी हैं।

अखिलेश यादव की दादरी सभा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पर जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर बताते हुए कहा कि उप्र अब बीमारू राज्य से विकसित राज्य की ओर बढ़ चुका है।

उन्होंने कहा कि बॉर्डर राज्यों में घुसपैठ के मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की बात कही। केरल की राजनीति पर बोलते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र किया और राज्य सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने राहुल गांधी और विपक्ष पर सनातन संस्कृति के मुद्दे से बचने का आरोप लगाया।