फतेहपुर: 11000 वोल्ट की लाइन के स्पार्किंग से खेत में लगी आग, तीन बीघा गेहूं जलकर राख

उप्र के फतेहपुर जिले में गेहूं के खेत में आग लगने की खबर सामने आ रही है। आग लगने से करीब तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई है।

फतेहपुर: 11000 वोल्ट की लाइन के स्पार्किंग से खेत में लगी आग, तीन बीघा गेहूं जलकर राख
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जिले में गेहूं के खेत में आग लगने की खबर सामने आ रही है। आग लगने से करीब तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई है। मामला जनपद के हथगांव थाना अंतर्गत ग्राम मुराइन की अडार, मजरा सेमरा मानपुर, तहसील खागा का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम मुराइन की अडार में 11000 वोल्ट की बिजली की लाइन के स्पार्किंग से गेहूं के खेत में आग लग गई। आग लगने से करीब तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई है।

सूचना पर 112 PRB टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी गई। आग से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।