फर्रुखाबाद: सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ आपत्तिजनक पोस्ट, ‘सिल्ली सपा’ आईडी को लेकर कार्रवाई की मांग

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में सोशल मीडिया पर ‘सिल्ली सपा’ नाम की फेसबुक आईडी से कथित तौर पर तमंचे के साथ फोटो/पोस्ट साझा किए जाने और ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है।

फर्रुखाबाद: सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ आपत्तिजनक पोस्ट, ‘सिल्ली सपा’ आईडी को लेकर कार्रवाई की मांग
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में सोशल मीडिया पर ‘सिल्ली सपा’ नाम की फेसबुक आईडी से कथित तौर पर तमंचे के साथ फोटो/पोस्ट साझा किए जाने और ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है।

बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर कला का रहने वाला है। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर आईडी और पोस्ट की जांच, हथियार की सत्यता तथा व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो आपत्तिजनक पोस्ट और अवैध हथियार के संबंध में नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके। अब निगाहें फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।