चंदौली पुलिस ने 16 लाख की बड़ी ठगी का किया खुलासा, 7 शातिर गिरफ्तार; लाखों की नकदी बरामद
उप्र के चंदौली जनपद की पुलिस ने 16 लाख की बड़ी ठगी का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने 7 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। अंतरराज्यीय गिरोह के कब्जे से ₹15.80 लाख नकद भी बरामद किया गया है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद की पुलिस ने 16 लाख की बड़ी ठगी का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने 7 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। अंतरराज्यीय गिरोह के कब्जे से ₹15.80 लाख नकद भी बरामद किया गया है।
ठगों ने ज्वैलर्स को सोना देने के नाम पर शिकार बनाया था। इस दौरान ठगों ने पहले असली सोना देकर भरोसा जीता, फिर यह बड़ी ठगी की। ठगों द्वारा ज्वैलर्स को दी गई पोटली में सोने की जगह नकली धातु के टुकड़े निकले।
पुलिस के अनुसार यह गिरोह वारदात के बाद परिवार सहित फरार हो जाता था। आरोपी ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस गिरोह के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। यह सफलता चकिया पुलिस टीम को मिली है।

Janmat News 
