फर्रुखाबाद: पिता द्वारा 5 वर्षीय बेटे को पिलाया जा रहा बियर, वीडियो वायरल; उठ रहे सवाल

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां एक पिता द्वारा अपने ही बेटे को शराबी बनाया जा रहा है। पिता द्वारा बेटे को बियर पिलाए जाने का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

फर्रुखाबाद: पिता द्वारा 5 वर्षीय बेटे को पिलाया जा रहा बियर, वीडियो वायरल; उठ रहे सवाल
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट  

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां एक पिता द्वारा अपने ही बेटे को शराबी बनाया जा रहा है। पिता द्वारा बेटे को बियर पिलाए जाने का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

प्राप्त समाचार के अनुसार कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के पक्कपुल के पास एक पिता द्वारा अपने 5 वर्षीय बच्चे को बनाने का  वीडियो वायरल हो रहा है।

मासूम को पिता ने सरेआम बियर शराब पिलाई। पिता बेटे को पिला खुले आम बाइक पर बैठाकर बियर शराब पिलाता दिखा। राहगीरों के टोकने पर पिता बोला -"ये बियर शराब पीता है।"

पिता का नाबालिग बच्चे को शराब पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मासूम की सेहत से खिलवाड़ पर जिम्मेदारों पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या कानून का डर खत्म हो गया है? बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठ रहा है।