साइप्रस ने प्रधानमंत्री मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान किया प्रदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस की राजधानी निकोसिया में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस 3 प्रदान किया गया।

साइप्रस ने प्रधानमंत्री मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान किया प्रदान
Published By: Satish Kashyap

Cyprus President Honour To PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस की राजधानी निकोसिया में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस 3 प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने दिया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, “यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों की क्षमताओं, आकांक्षाओं और हमारी संस्कृति का प्रतीक है। यह भारत और साइप्रस के मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक है।”

राष्ट्रपति निकोस ने पीएम मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूर्ण समर्थन जताया। साथ ही पीएम मोदी ने राष्ट्रपति निकोस को भारत आने का न्योता दिया।

गौरतलब है कि यह सम्मान साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस 3 के नाम पर दिया जाता है। इससे पहले भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला 2, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव जैसे वैश्विक नेताओं को भी यह सम्मान मिल चुका है।