सीतापुर में NHM कर्मचारियों के धरने के समर्थन में आए विकास हिंदू, भूख हड़ताल का किया ऐलान

उप्र के सीतापुर जनपद में NHM संविदा कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन में अब राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू भी उतर आए हैं।

सीतापुर में NHM कर्मचारियों के धरने के समर्थन में आए विकास हिंदू, भूख हड़ताल का किया ऐलान
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पांडेय की रिपोर्ट

सीतापुर /जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद में NHM संविदा कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन में अब राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू भी उतर आए हैं।

सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दे रहे कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे विकास हिंदू ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का ऐलान किया।

विकास हिंदू ने कहा कि संविदा और नियमित कर्मचारियों को समान अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने ऐलान किया कि कल से वह भी कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठेंगे और भूख हड़ताल करेंगे।

उनके इस ऐलान से आंदोलन को नया समर्थन मिला है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मांगों पर क्या कदम उठाते हैं और धरने का समाधान कब तक निकलता है।