अलीगढ़: दो ट्रको के बीच हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना अकराबाद क्षेत्र के पैनठी हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा उस वक्त सामने आया है, जब दो ट्रैकों के बीच हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई।

अलीगढ़: दो ट्रको के बीच हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना अकराबाद क्षेत्र के पैनठी हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा उस वक्त सामने आया है, जब दो ट्रैकों के बीच हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  

एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बरला गर्वित सिंह नें बताया कि 26 मई की सुबह करीब 4:30 बजे थाना अकराबाद क्षेत्र अंतर्गत पैनठी हाईवे पर दो ट्रको के बीच भिड़ंत हुई, जहाँ एक ट्रक में ड्राइवर और परिवार के लोग सवार थे।

जिसमे तीन लोगों के उपचार के दौरान मौत हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि पीछे चल रहे ट्रक ड्राइवर को नींद की जबकि आ गई,जिसके चलते उसने अपने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए जांच में जुटी है।