पुलिस उप महानिरीक्षक ने औरैया की व्यवस्था का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली को बताया बेहतर; की सराहना
पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, हरीश चंदर ने औरैया जनपद पहुंचकर पुलिस व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण किया।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, हरीश चंदर ने औरैया जनपद पहुंचकर पुलिस व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की साफ-सफाई, रिकॉर्ड रखरखाव और कार्यप्रणाली को बेहतर बताया।
आईजीआरएस निस्तारण में लगातार तीन बार प्रथम स्थान मिलने पर पुलिस उप महानिरीक्षक ने औरैया पुलिस टीम को बधाई दी। साइबर अपराध और गैंगस्टर कार्रवाई में औरैया पुलिस के कार्य को भी प्रदेश स्तर पर सराहनीय बताया।
पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा कि साइबर गैंगस्टर के संबंध में औरैया में दर्ज मुकदमा प्रदेश में पहला मुकदमा है। गौकशी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई में करीब 30 आरोपियों की गिरफ्तारी को उन्होंने जनपद की बड़ी उपलब्धि बताया।
उन्होंने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों का फीडबैक भी पॉजिटिव रहा, जिससे औरैया पुलिस के काम पर भरोसे की मुहर लगी है।

Janmat News 
