मुजफ्फरनगर SSP कार्यालय में दबंगई का प्रदर्शन, पुलिस अधिकारी को वर्दी फाड़ने की धमकी का वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर जनपद में उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) से जुड़े कुछ लोगों पर एसएसपी कार्यालय परिसर में एक पुलिस अधिकारी को वर्दी फाड़ने की धमकी देने का आरोप लगा।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) से जुड़े कुछ लोगों पर एसएसपी कार्यालय परिसर में एक पुलिस अधिकारी को वर्दी फाड़ने की धमकी देने का आरोप लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।
जानकारी के अनुसार धरना और ज्ञापन देने के दौरान हुई कहासुनी के बीच कथित रूप से यह धमकी दी गई। घटना के बाद मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को तत्काल सतर्क कर दिया गया और कार्यालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
वायरल वीडियो में दिए गए बयान अब सार्वजनिक चर्चा का विषय बने हुए हैं। आमजन के बीच यह सवाल उठ रहा है कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली इस घटना पर प्रशासन कितना सख्त रुख अपनाता है।
अब सबकी निगाहें उच्च अधिकारियों पर टिकी हैं कि वे वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हैं या नहीं और क्या धमकी देने वालों के खिलाफ कोई ठोस व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ बताया जा रहा है।

Janmat News 
