अयोध्या: पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम प्रधानों ने किया विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
उप्र के अयोध्या जनपद में पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम प्रधानों ने विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम प्रधानों ने विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा।
इस दौरान अयोध्या में पंचायत चुनाव को लेकर सैकड़ों ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया। प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। प्रधानों ने कचहरी गेट पहुंचकर जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
प्रधान संघ ने सरकार से समय पर पंचायत चुनाव कराने की मांग उठाई। चुनाव में देरी होने पर ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की गई। प्रधानों ने मांग रखी कि कार्यकाल न बढ़ने पर उन्हें ही प्रशासक नियुक्त किया जाए।
राजेश सिंह ने कहा कि 2021 में कोरोना काल के दौरान प्रधानों ने जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने कहा कि लगभग दो वर्षों तक ग्राम प्रधान सरकार के साथ खड़े रहे और गांवों में सेवा कार्य किए।
प्रधान संघ ने इसे सरकार से “गिफ्ट” के रूप में प्रशासक नियुक्ति की मांग बताया। प्रदर्शन के बाद प्रधान संघ ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

Janmat News 
