साई पल्लवी के साथ आमिर खान के बेटे का रोमांस, 'एक दिन' के पहले पोस्टर से रिलीज डेट रिवील

रामायण से पहले ही साई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। साउथ एक्ट्रेस की आगामी फिल्म 'एक दिन' है जिसमें वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ लीड रोल निभा रही हैं।

साई पल्लवी के साथ आमिर खान के बेटे का रोमांस, 'एक दिन' के पहले पोस्टर से रिलीज डेट रिवील
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। रामायण से पहले ही साई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। साउथ एक्ट्रेस की आगामी फिल्म 'एक दिन' है जिसमें वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ लीड रोल निभा रही हैं।

जुनैद खान की 'एक दिन' की अनाउंसमेंट तो काफी पहले ही हो गई थी, लेकिन पहली झलक अब सामने आई है। हाल ही में, मेकर्स ने जुनैद और साई का साथ में पहला पोस्टर शेयर किया है जिसके बाद फैंस के बीच उत्सुकता तेज हो गई है।

एक दिन मूवी से पहला पोस्टर आउट

15 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी के एक्स पेज से 'एक दिन' का पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में साई पल्लवी और जुनैद खान एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए दिख रहे हैं। बर्फीली वादियों के बीच दोनों हाथ में आईस्क्रीम लिए रोड पर मुस्कुराते हुए वॉक कर रहे हैं। पोस्टर में उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी लग रही है।

साई-जुनैद की फिल्म एक दिन की रिलीज डेट

इस पोस्टर के साथ रिवील किया गया है कि इसका टीजर कब आएगा। 'एक दिन' मूवी का टीजर कल रिलीज किया जाएगा। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है।

पहले यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान की वजह से इसकी रिलीज डेट बदल दी गई। अब यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आमिर खान निर्मित 'एक दिन' का निर्देशन सुनील पांडे कर रहे हैं जिन्होंने धोबी घाट और डेल्ही बेली जैसी फिल्में बनाई हैं।

साई पल्लवी-जुनैद खान का वर्क फ्रंट

जुनैद खान ने महाराज मूवी से एक्टिंग में डेब्यू किया था। बड़े पर्दे पर उनकी पहली फिल्म लवयापा आई थी। अब वह साई के साथ 'एक दिन' में दिखाई देंगे। वहीं, इस फिल्म के अलावा साई पल्लवी रणबीर कपूर स्टारर रामायण में माता सीता की भूमिका निभाने वाली हैं। यह फिल्म इसी साल दीवाली पर रिलीज हो रही है।