एटा सांसद देवेश शाक्य बोले- अभी तो प्रधान झुके हैं, हठधर्मी बने रहे तो आगे प्रधानमंत्री भी झुकेंगे

एटा सांसद देवेश शाक्य एटा के जनेश्वर मिश्र हाल में संविधान स्थापना स्तंभ दिवस के मौके पर एटा पहुंचे, जहां उन्होंने हजारों की संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

एटा सांसद देवेश शाक्य बोले- अभी तो प्रधान झुके हैं, हठधर्मी बने रहे तो आगे प्रधानमंत्री भी झुकेंगे
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट

एटा/जनमत न्यूज़। एटा सांसद देवेश शाक्य एटा के जनेश्वर मिश्र हाल में संविधान स्थापना स्तंभ दिवस के मौके पर एटा पहुंचे, जहां उन्होंने हजारों की संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने की बात कही और अपने अधिकारों को पहचानने पर जोर दिया।

कार्यक्रम समापन के बाद वह एटा के धरना स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने दिव्यांगो की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि दिव्यांगो की समस्याएं वह सदन में उठाएंगे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर सी जे पी और छात्रों के प्रदर्शन लाठी चार्ज, बर्बरता को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से देश की रीढ़ की हड्डी युवा जिस तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे थे संवैधानिक तरीके से। भाजपा सरकार ने जिस तरीके से बर्बरता की मारा पीटा गया लड़कियों के कपड़े फाड़े, करेंट लगया गया।

मानवता की शर्मसार कर देने वाले दृश्य देखने को मिले। हम लोग भी ढाई घंटे तक हिरासत में रहे आखिर कार युवा थे युवाओं के आगे सभी को झुकना पड़ता है।

अभी तो प्रधान झुके हैं हठधर्मी बने रहे प्रधानमंत्री को भी झुकना पड़ेगा। संसदीय क्षेत्र में कम दिखाई देने पर उन्होंने कहा कि कभी विपक्ष के सांसद जो पूर्व में रहे उनसे भी ये सवाल करियेगा।

राममंदिर चंदा चोरी प्रकरण पर सांसद बोले जब मंदिर की आधार शिला रखी गई थी तब भी प्रधानमंत्री जी थे भूमि पूजन हुआ तब भी प्रधान मंत्री थे जब चंदा चोरी हुआ तब भी प्रधान मंत्री होंगे चंदा चोरी करके आस्था का खिलवाड़ किया गया।

चंदा चोरी के पीछे कौन है इस सवाल का इशारो इशारों में जवाब देते हुए कहा कि हमें तो सिर्फ ये पता है कि ये मकान किसने बनाया था, शिलान्यास किसने किया और जब चंदा चोरी हुई तो चाभी किसके पास थी? यूपी 2027 चुनाव की लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा को हटा कर सपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

मुरादाबाद में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के अखिलेश के सामने पैर पर पैर रखकर बैठने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उनके किसी भी बयान पर कुछ बोला जाए वह हैदराबाद से आए है हैदराबाद ही वापस चले जायेंगे। एटा के विकास की लेकर उन्होंने कहा कि समय समय पर मेरे द्वारा सवाल उठाए गए है हमारे हमारे पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं।

मानसून सत्र में भी चार सवाल लगे थे लेकिन सदन नहीं चल पाया इसलिए चर्चा नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि एटा की सबसे बड़ी समस्या रेलवे लाइन की थी धन आवंटित हो चुका है जल्द ही रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

सुभासपा नेता ओपी राजभर द्वारा अखिलेश यादव पर लगातार की गई टिप्पणियों पर उन्होंने कहा कि उनका यही नहीं पता रहता सुबह कहां है और शाम को कहां है। क्या कह सकते हैं उनके बारे में। इस प्रदर्शन के बाद भाजपा बैकफुट पर आई है।