सहारनपुर: नहर के तेज बहाव में कूदी महिला, पुलिस ने बचाई जान; हालत खतरे से बाहर

उप्र के सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में मानकमाऊ बड़ी नहर में एक महिला ने तेज बहाव के बीच छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही मानकमाऊ चौकी प्रभारी चौधरी कुलवंत मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

सहारनपुर: नहर के तेज बहाव में कूदी महिला, पुलिस ने बचाई जान; हालत खतरे से बाहर
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में मानकमाऊ बड़ी नहर में एक महिला ने तेज बहाव के बीच छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही मानकमाऊ चौकी प्रभारी चौधरी कुलवंत मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला को नहर से बाहर निकाला। महिला की पहचान प्रवीण, पत्नी सोनू, निवासी गंगोह के रूप में हुई है। नहर से बाहर निकाले जाने के समय महिला बेहोशी की हालत में थी।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस की तत्परता और साहस की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।