मुजफ्फरनगर: स्कूल में छात्राओं के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जड़ौदा स्थित होली चेड़ विद्यालय में कक्षा 11 की एक छात्रा का एक छात्र से कथित विवाद इतना बढ़ गया कि दो छात्राओं के बीच मारपीट हो गई।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जड़ौदा स्थित होली चेड़ विद्यालय में कक्षा 11 की एक छात्रा का एक छात्र से कथित विवाद इतना बढ़ गया कि दो छात्राओं के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि यह विवाद बाद में घर तक पहुंच गया और हिंसक रूप ले लिया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद के बाद सागर, प्रदीप और रेशमा घर में घुस आए और रेशमा पत्नी रामवीर के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। घायल महिला का उपचार जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में चल रहा है।
पीड़ित रामवीर ने थाना मंसूरपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


