मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी मामले में धाराएं बढ़ाने की मांग, एसएसपी से लगाई गुहार

महावीर ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते मामले में हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष ने नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ने तथा सभी आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है।

मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी मामले में धाराएं बढ़ाने की मांग, एसएसपी से लगाई गुहार
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट —

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र में मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव बरवाला निवासी महावीर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा संख्या 139/2026 में गंभीर धाराएं बढ़ाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार 18 मार्च 2026 की रात महावीर के पुत्र सूरज के साथ गांव के कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने का प्रयास भी किया गया। घटना में घायल युवक की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे पहले शाहपुर और जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

महावीर ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते मामले में हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष ने नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ने तथा सभी आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है।

फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पुलिस प्रशासन पूरे प्रकरण की जांच में जुटा हुआ है।