फतेहपुर: मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, 4 लोग गंभीर रूप से घायल; जांच कर रही है पुलिस

उप्र के फतेहपुर जनपद में मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष देखने को मिला है। आरोप है कि दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला बोल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

फतेहपुर: मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, 4 लोग गंभीर रूप से घायल; जांच कर रही है पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट 

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष देखने को मिला है। आरोप है कि दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला बोल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में महिला समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह पूरा मामला फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के देशी का डेरा गांव का है।