एटा: बाइक सवार तीन किशोरों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीनों की मौत; जांच में जुटी पुलिस
उप्र के एटा जनपद के आवागढ़ थाना क्षेत्र के टूंडला रोड पर तिसार चौराहे के समीपी तीन बाइक सवार किशोरों को अज्ञात भारी वाहन ने रौंद दिया हादसे में। दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के आवागढ़ थाना क्षेत्र के टूंडला रोड पर तिसार चौराहे के समीपी तीन बाइक सवार किशोरों को अज्ञात भारी वाहन ने रौंद दिया हादसे में। दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई।
वही तीसरे घायल को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया है। भीषण सड़क हादसे में तीनों की मौत हो गई है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घर में मातम पसर गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार करन कश्यप पुत्र छोटेलाल उम्र 15 वर्ष निवासी गंगा रिसॉर्ट जनपद फिरोजाबाद, सुमित कश्यप पुत्र सौदान सी यह उम्र 17 वर्ष निवासी नगला गजू फरिहा जनपद फिरोजाबाद जो कि आपस में मौसेरे भाई है, आशु पुत्र सरजन निवासी मुनिया खेड़ा थाना निधौली। जनपद एटा की मौत हुई है पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात्रि 11 बजे तीनों किशोर मोटर साइकिल से एटा की ओर आ रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया दो की मौके पर ही मौत हो गई तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने घायल को एटा वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया जहां उसने भी दम तोड़ दिया।
मृतक के परिजन विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में दो भांजे शामिल है और एक भतीजा है ये फिरोजाबाद की तरफ से आ रहे थे अपनी ननिहाल डंपर ने टक्कर मार दी भांजे की मौके पर मौत हो गई भतीजे की एटा में मौत हुई है।
मामले पर थाना प्रभारी आवागढ़ प्रेमपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दो की मौके पर ही मौत हो गई तीसरे ने एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है।



