इटावा: MLC चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगे हरिकिशोर तिवारी, आगरा खंड शिक्षक से हैं बीजेपी प्रत्याशी
उप्र के इटावा जनपद के निवासी इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगे। हरिकिशोर तिवारी बीजेपी के टिकट पर आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी हैं।
इटावा से पुनीत दीक्षित की रिपोर्ट
इटावा/जनमत न्यूज़। उप्र के इटावा जनपद के निवासी इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगे। हरिकिशोर तिवारी बीजेपी के टिकट पर आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी हैं।
हरिकिशोर तिवारी के नामांकन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने साढ़े दस बजे आगरा पहुंचेंगे।
कार्यकर्ताओं, समर्थकों समेत ज्यादा से ज्यादा लोगों को नामांकन में पहुंचने की इंजीनियरिंग हरिकिशोर तिवारी ने अपील की है। आज आगरा के प्रतापपुर चौराहा स्थित रामाना ग्रांड में साढ़े दस बजे नामांकन होगा।



