किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आरोपी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —
फतेहपुर/जनमत न्यूज। जनपद फतेहपुर में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पहले ही आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए आरोपी घनश्याम को बकवेर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

Janmat News 
