ईंट भट्टा मजदूर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
संभल (जनमत) :- यूपी के संभल में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है,जहां एक ईंट भट्टा मजदूर की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है कि गांव का ही एक युवक उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था,जहां उसे बांधकर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है,साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहा हैं।संभल जिले के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बलकरनपुर गांव में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय बॉबी पुत्र राय सिंह के रूप में हुई है, जो ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था।बताया जा रहा है कि गांव का ही एक युवक बॉबी को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि वहां उसे रस्सी से बांधकर बंधक बनाया गया और बाद में कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई.
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक और आरोपी काफी गहरे दोस्त थे और सभी का साथ में उठना बैठना था,सभी साथ में शराब भी पीते थे।
वहीं घटना पर जानकारी देते हुए सीओ चंदौसी दीपक तिवारी ने बताया कि कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बलकरनपुर से एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन के बाद युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,इसके बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर 5 लोगो के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है,आरोपियों की गिरफ्तारी के टीमें लगा दी गई हैं जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Janmat News 
