सफलता की गूँज: इटावा के संत जगदीशानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

उप्र के इटावा जनपद के ​ प्रतिष्ठित संत जगदीशानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशी और उत्साह का माहौल छा गया।

सफलता की गूँज: इटावा के संत जगदीशानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम
Published By- Diwaker Mishra

इटावा से पुनीत दीक्षित की रिपोर्ट

इटावा/जनमत न्यूज़। उप्र के इटावा जनपद के ​ प्रतिष्ठित संत जगदीशानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशी और उत्साह का माहौल छा गया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन से शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।

परिणाम वितरण के विशेष अवसर पर विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्य निधि दीक्षित ने स्वयं बच्चों को उनकी प्रगति रिपोर्ट सौंपी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​परीक्षा में बच्चों के प्रदर्शन ने शिक्षकों और अभिभावकों को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष कृष्णा (कक्षा चार) ने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।

वहीं, विद्यालय के होनहार छात्र देवांश, अंशु, चिराग, जियान और काव्य ने भी अपनी-अपनी श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया। इन सभी विद्यार्थियों की शानदार सफलता ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया है।

​इस गौरवशाली उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य निधि दीक्षित ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि मेहनत ही सफलता की असली पूंजी है और निरंतर प्रयास से ही बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में छात्र सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। इस अवसर पर अर्पिता, काजल, संजना आदि शिक्षक मौजूद रहे।