फर्रुखाबाद में रियल जूस पीने से युवक की हालत बिगड़ी, अंदर निकला काले रंग का कचड़ा
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में रियल जूस पीने से युवक की हालत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है। रियल जूस पीने से युवक को उसका स्वाद अलग लगा।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में रियल जूस पीने से युवक की हालत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है। रियल जूस पीने से युवक को उसका स्वाद अलग लगा।
मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के शानू किराना स्टोर का है। जूस पीते ही कुछ समय में ही युवक को उल्टी होने लगी। युवक ने रियल जूस को गिलास में पलट कर देखा तो काले कलर का कचड़ा निकला।
युवक जूस लेकर दुकानदार के पास पहुंचा। दुकानदार ने दूसरा रियल जूस दिया तो, उसका भी स्वाद बेहद कड़वा खट्टा निकला। युवक ने शानू किराना स्टोर से रियल जूस खरीदा था।


