अज्ञात जंगली जानवर के हमले में बच्ची की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों में दहशत

थाना फखरपुर क्षेत्र के बभनन पुरवा गांव का है, जहां देर रात महिला शिव प्यारी जानवरों को चारा देने गई थी। उसी दौरान एक अज्ञात जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अज्ञात जंगली जानवर के हमले में बच्ची की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों में दहशत
REPORTED BY - RIZWAN KHAN, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

बहराइच/जनमत न्यूज। जनपद बहराइच के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में देर रात अज्ञात जंगली जानवर के हमले से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

पहला मामला थाना फखरपुर क्षेत्र के बभनन पुरवा गांव का है, जहां देर रात महिला शिव प्यारी जानवरों को चारा देने गई थी। उसी दौरान एक अज्ञात जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी घटना थाना बौंडी क्षेत्र के भौरी गांव की है। यहां देर रात एक बच्ची को अज्ञात जानवर घर से उठाकर ले गया। सुबह गांव के बाहर उसका शव बरामद हुआ, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया।

एक ही रात में अलग-अलग स्थानों पर हुई इन घटनाओं ने लोगों में डर का माहौल बना दिया है। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर अज्ञात जानवर की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस जानवर ने किया। घायल महिला के परिजनों का दावा है कि हमला भेड़िए का है, लेकिन विभाग की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।