ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद लिया संन्यास

ऑस्ट्रेलिया के मशहूर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 2 जून को उन्होंने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की..

ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद लिया संन्यास
Published By: Satish Kashyap

Sports News:  ऑस्ट्रेलिया के मशहूर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 2 जून को उन्होंने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लिया था। उनके साथ ही स्टीव स्मिथ ने भी उसी टूर्नामेंट के बाद अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर को विराम दिया। इसके बाद मैक्सवेल आईपीएल 2025 में नजर आए, लेकिन चोट के कारण बीच सीजन से हटना पड़ा।

ग्लेन मैक्सवेल ने 2012 में वनडे डेब्यू किया था और अपने करियर में उन्होंने 149 मैचों में लगभग 3990 रन बनाए। साथ ही गेंद से भी उन्होंने 79 विकेट हासिल किए। 2023 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ उनका दोहरा शतक आज भी यादगार है, जो उन्होंने मुश्किल हालात में बनाया था।

मैक्सवेल ने अपने रिटायरमेंट की जानकारी पहले ही सिलेक्टर जॉर्ज बेली को दे दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वे 2027 विश्व कप तक नहीं खेल सकेंगे और टीम को नए खिलाड़ियों के लिए तैयार होना चाहिए। उन्होंने फाइनल वर्ड पॉडकास्ट में कहा कि अब समय आ गया है कि टीम भविष्य के लिए योजना बनाए और नए खिलाड़ियों को मौका दे।