सफाई के दौरान बंदूक से चली गोली, रिटायर फौजी गंभीर रूप से घायल
सरायमीरा निवासी गुड्डू उर्फ फौजी अपने घर पर बंदूक की नाल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बंदूक से फायर हो गया और गोली उन्हें जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
कन्नौज से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट —
कन्नौज / जनमत न्यूज। सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बंदूक की सफाई करते वक्त अचानक फायर हो गया। हादसे में एक रिटायर फौजी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सरायमीरा निवासी गुड्डू उर्फ फौजी अपने घर पर बंदूक की नाल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बंदूक से फायर हो गया और गोली उन्हें जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घायल फौजी को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। प्राथमिक जांच में मामला हादसे का बताया जा रहा है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

Janmat News 
