हरदोई मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ नी रिप्लेसमेंट का सफल ऑपरेशन, चलने फिरने लगा मरीज

उप्र के हरदोई के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों द्वारा नी रिप्लेसमेंट का सफल ऑपरेशन रविवार सुबह किया गया जो जिले में पहली बार संपन्न हुआ।

हरदोई मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ नी रिप्लेसमेंट का सफल ऑपरेशन, चलने फिरने लगा मरीज
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों द्वारा नी रिप्लेसमेंट का सफल ऑपरेशन रविवार सुबह किया गया जो जिले में पहली बार संपन्न हुआ। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अविक राय और विनीश वर्मा द्वारा उनकी टीम द्वारा यह ऑपरेशन किया गया था।

सफल ऑपरेशन के बाद आज मरीज अपने पैरों पर खड़ा हो गया और चलता हुआ नजर आया।सुरसा थाना क्षेत्र के सर्रा गांव निवासी धर्मवीर करीब 2 साल से घुटनों के दर्द से काफी परेशान थे।

इसके बाद वहां 12 फरवरी को हरदोई के मेडिकल कॉलेज में आर्थो विभाग के डॉक्टर विनीश वर्मा और अविक राय के पास पहुंचे डॉक्टर द्वारा जांच की गई और धर्मवीर को आयुष्मान कार्ड योजना के तहत भर्ती कर सर्जरी का निर्णय लिया गया।

रविवार सुबह चिकित्सकों ने टीम के साथ नी रिप्लेसमेंट का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। डॉ विनीश वर्मा ने बजे बताया कि नी रिप्लेसमेंट की सर्जरी होने के बाद आज मरीज पूरी तरह ठीक है और अपने पैरों पर खड़ा हुआ और चलता हुआ नजर आया।